श्री सुधीर कुमार चतुर्वेदी, आईएफएस (सेवानिवृत्त), ने भारतीय वन सेवा (1986 बैच, गुजरात कैडर) में 37 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की और दिसंबर 2023 में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, गुजरात के पद से सेवानिवृत्त हुए। वे वानिकी और कार्बनिक रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने वानिकी प्रशासन, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन, पर्यावरण प्रबंधन तथा सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें गुजरात राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में बड़ी स्तर पर वृक्षारोपण, लघु वनोपज के मूल्य संवर्धन और जनजातीय समुदायों के लाभ हेतु इको-टूरिज्म परियोजनाओं का नेतृत्व किया। गुजरात पारिस्थितिकी आयोग के सदस्य सचिव के रूप में उन्होंने तटीय क्षेत्र पुनर्स्थापन, मैंग्रोव पुनर्जनन और सामुदायिक आधारित संरक्षण को लागू किया।
गुजरात राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने संगठन को लाभकारी बनाया और 20,000 से अधिक कारीगरों की आजीविका को बल दिया।
उन्होंने एकता नगर पुनर्स्थापन जैसे प्रमुख हरित पहल का नेतृत्व किया तथा ग्रीन अरावली, ग्रीन पावागढ़, अर्बन फॉरेस्ट्स और मियावाकी प्लांटेशन जैसी अग्रणी योजनाओं का पर्यवेक्षण किया, जिससे एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का पुनरुद्धार हुआ।
उन्होंने दिनांक 1 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।

