न्यायमूर्ति श्री बृजेश सेठी का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स, कानपुर से प्राप्त की तथा क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से स्नातक किया। उन्होंने वर्ष 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिनांक 04.11.1986 को दिल्ली न्यायिक सेवा में प्रवेश किया और वर्ष 2000 में उच्च न्यायिक सेवा में पदोन्नत हुए। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया और सिविल एवं आपराधिक न्यायालयों, श्रम न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश (सीबीआई), सदस्य सचिव (डीएसएलएसए), रजिस्ट्रार (आर्बिट्रेशन सेंटर), जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व जिले), प्रधान सचिव (विधि, न्याय एवं विधिक मामले), दिल्ली सरकार, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय), तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण-पश्चिम जिला) के रूप में सेवाएं दीं। न्यायमूर्ति सेठी एक प्रशिक्षित मध्यस्थ और प्रशिक्षक भी हैं। उन्होंने मेडिएशन के प्रभारी न्यायाधीश के रूप में कार्य करते हुए 3631 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया, जिनमें 95% सफलता दर रही। उन्हें दिनांक 27 मई 2019 को दिल्ली उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर सेवाएं देने के बाद, उन्होंने दिनांक 6 अप्रैल 2021 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित अधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।
इसके पश्चात, नई दिल्ली में ऋण वसूली अपीलीय अधिकरण (डीआरएटी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के कारण, उन्होंने दिनांक 20.03.2022 तक राष्ट्रीय हरित अधिकरण में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

