Skip to main content
    • फीडबैक
    • साइटमैप
    • गोपनीयता नीति
  • Search form

  • Screen Reader
  • A+
  • A
  • A-
  • A
  • A
    • English
    • हिन्दी
  •  Get Your App
  •  Youtube
National Green Tribunal

राष्ट्रीय हरित अधिकरण

National Green Tribunal
  • Home(current)
  • About us
  • Methodology of NGT
  • Cause List
  • Case Status
  • Judgement/Order
  • e-Filing
  • Display Board
    Supreme Court National Green Tribunal Delhi High Court
  • Contact Us
  • Members
  • Registrar
  • Deputy Registrar
  • Office Orders
  • Telephone Directory
Back

न्यायमूर्ति-श्री-प्रकाश-श्रीवास्तव

माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव

न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव का जन्म 31 मार्च 1961 को हुआ।

एम.ए. (अर्थशास्त्र), सांख्यिकी और विधि स्नातक में स्वर्ण पदक विजेता, उन्हें दिनांक 02 फ़रवरी 1987 को अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया गया। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कराधान, दीवानी एवं संवैधानिक कानून के क्षेत्र में अपनी वकालत पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।

उन्हें दिनांक 18 जनवरी 2008 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया तथा 15 जनवरी 2010 को वे स्थाई न्यायाधीश बने। दिनांक 06 जुलाई 2015 को भारत सरकार द्वारा उन्हें भोपाल गैस रिसाव आपदा पीड़ितों के कल्याण हेतु आयुक्त नियुक्त किया गया और उन्होंने लगभग छह वर्षों तक इस अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन किया।

उन्हें दिनांक 11 अक्तूबर 2021 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई तथा 30 मार्च 2023 को वे मुख्य न्यायाधीश के पद से कार्यमुक्त हुए।

दिनांक 21 अगस्त 2023 को न्यायमूर्ति श्री प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में की गई।

प्रयोक्ता पुस्तिका
सहायता केंद्र
Structure टेलीफोन निर्देशिका
साइट मैप
संबंधित लिंक
आंचलिक पीठ
राष्ट्रीय हरित अधिकरण
फरीदकोट हाउस, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली-110001
011-23043528, 011-23043521, फैक्स-011-23077931
ईमेल:-publicgrievance-ngt[at]gov[dot]in
कॉपीराइट © नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, 2019 सर्वाधिकार सुरक्षित